पहली संध्या में नन्ही प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग

By: Sep 17th, 2026 12:01 am

सिरमौर उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मॉडलिंग; डांस, रैप बैटल और बेबी शो ने बांधा समां, ‘खूंटा’ फिल्म की टीम ने किया प्रोमोशन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित स्टेपको सिरमौर उत्सव-2026 की पहली सांस्कृतिक संध्या प्रतिभाओं और मनोरंजन से भरपूर रही। कार्यक्रम में सिरमौर की नन्ही प्रतिभाओं ने मॉडलिंग के साथ-साथ डांस प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर डांस प्रतियोगिता दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में विपिन कौशल, सुनील कुमार और प्रीति ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रैप बैटल, बेबी शो सहित अन्य कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अद्मय सिंगर और संतोष कुमार की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांधा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डा. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन के प्राचार्य डा. विभव कुमार शुक्ला ने स्टेपको संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच और प्रोत्साहन मिलता है। वरिष्ठ अधिवक्ता एसके अत्री, डा. अनिकेता, डा. एसके सबलोक और रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रगति सबलोक सहित लायंस क्लब, इन्नरव्हील क्लब व रोटरी हिल्स के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए अमरजीत, जाबर खान और मनप्रीत कौर को रक्तदान के लिए एप्रीशीएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

संतोष ट्रॉफी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले फुटबॉल खिलाड़ी सागर और शिवान ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल की आगामी हिंदी फिल्म ‘खूंटा’ की टीम भी पहुंची। 18 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म की टीम ने दर्शकों के साथ फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए प्रचार किया। नाहनवासियों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्टेपको अध्यक्ष रजित सिंह कंवर, सचिव वसीम खान, फरजाना सैय्यद, गगन सैनी, केतन बदलान, राजकुमार, अनीश सैनी, मोनू यादव, राजीव सोढा, गीता कैंत और सीमा सहित पूरी टीम मौजूद रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App