लाडली स्वरोजगार योजना का पोस्टर लांच
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, डीसी प्रियंका वर्मा ने किया पोस्टर का अनावरण
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर और जिला सिरमौर प्रधान जीनत खान की संयुक्त अगवाई में पदाधिकारियों ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचली परंपरा के अनुसार उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाडली फाउंडेशन की ‘लाडली स्वरोजगार योजना’ के तहत ‘सशक्त महिला, सशक्त हिमाचल’ पोस्टर का डीसी प्रियंका वर्मा ने अनावरण किया। प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर ने बताया कि योजना के माध्यम से महिलाओं को उनके हाथों से निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
फाउंडेशन पदाधिकारियों ने उपायुक्त को पिछले 15 वर्षों से संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी। डीसी प्रियंका वर्मा ने योजना की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज सेवा के कार्यों में सभी को आगे बढक़र योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान दीक्षा शर्मा, उपासना वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
