अमन कुमार ने 2.31 घंटे में पूरी की 21.095 किलोमीटर हाफ मैराथन

By: Sep 1st, 2026 10:00 pm

सूर्या स्पीति चैलेंज में 12500 फुट की ऊंचाई पर दिखाया साहस

कार्यालय संवाददाता— केलांग

सूर्या स्पीति चैलेंज-2026 के तहत स्पीति घाटी के सुमदो में हाफ मैराथन में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक संचार अमन कुमार ने डिफेंस कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। करीब 12500 फुट की ऊंचाई पर आयोजित 21.095 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ को उन्होंने दो घंटे 31 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया। छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में तैनात अमन कुमार इससे पहले वर्ष 2024 में लाहुल-स्पीति में आयोजित स्नो मैराथन में भी हिस्सा ले चुके हैं।

लगभग 12500 फुट की ऊंचाई पर समुद्र तल की तुलना में करीब 40 प्रतिशत कम ऑक्सीजन, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच दौड़ पूरी करना बड़ी उपलब्धि रही। अमन ने अदम्य साहस0 दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता का परिचय देते हुए निर्धारित दूरी पूरी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App