बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बीटेक के हर्ष और निशांत की टीम विजेता

By: Sep 2nd, 2026 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओपन खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर मुख्यातिथि रहे। विजेता प्रतिभागी प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किए। खेलकूद प्रतियोगिता में 120 छात्र-छात्राएं भाग लिया। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में बीटेक के शुभम कमल, मानस और निशांत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस के महिला वर्ग में एमबीए की कृतिका राणा ने पहला, बीटेक की राखी ने दूसरा और तनिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड के महिला वर्ग में एमबीए की कृतिका और दीक्षा की टीम विजेता और बीटेक की शानवी व कामाक्षी की टीम उप विजेता रही।

वहीं पुरुष वर्ग में बीटेक के अभिनंदन व नवम प्रथम, एमसीए के अरुण और विनायक द्वितीय व एमसीए का सुर्यांश व बीटेक का सुजल की टीम तृतीय स्थान पर रही। शतरंज में बीटेक की अंकिता प्रथम, एमबीए की कृतिका द्वितीय व योग की नीलम वर्मा तृतीय रही। पुरुष वर्ग में साहिल प्रथम, शुभम द्वितीय व दीक्षित तृतीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बीटेक के हर्ष शर्मा व निशांत की टीम पहले, अक्षत और सूरज की टीम दूसरे और निखिल और निखिल ठाकुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में योग की सुदेश पहले, बीटेक की तनिशा दूसरे और एमबीए की दीक्षा तीसरे स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित की गई।

ये रहे मौजूद

तकनीकी विवि के खेल समन्वयक डा. मनीष खन्ना, डा. जेपी शर्मा सहित प्राध्यापक मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App