राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया है। जिलाध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने भाजपा शासन को तानाशाही की दिशा में बढ़ता कदम बताया। सुमन भारती ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुए कथित दुव्र्यवहार पर आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक है।
दिग्गजों का जमावड़ा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनीता वर्मा और नरेश ठाकुर सहित अनिल वर्मा, अजय शर्मा, प्रधान कृष्ण चौधरी, महासचिव ज्योति खन्ना, देवीदास शहनशाह, प्रधान सुभाष ठाकुर, प्रधान नीलम शर्मा, सुनील कुमार, मंजीत, अनिल चौधरी एवं मुकेश, सुशील, बलदेव धीमान सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
