होली में 171 छात्राएं दिखाएंगी खेल प्रतिभा
मार्चपास्ट से गूंजा होली स्कूल, छात्राओं की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
निजी संवाददाता-होली
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली में छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पथ परिवहन निगम के निदेशक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की 171 छात्राएं वालीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और खो-खो में दमखम दिखाएंगी। मुख्यातिथि सुरजीत भरमौरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जीवन का अहम हिस्सा हैं।
खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मानंद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद, शंकर दास, होली पंचायत के उपप्रधान रमेश, रमेश गुसाई सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता में 21 स्कूलों ने हिस्सा नहीं लिया भाग
होली। होली में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भरमौर जोन के 21 स्कूलों ने हिस्सा नहीं लिया है। इन स्कूलों की प्रतियोगिता में भागेदारी न निभाने का शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोजन समिति ने कहा है कि प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने वाले स्कूलों के मुखियों से इस बारे जवाब तलबी की जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
