तीन महीने में रिटायर होंगे 19 अफसर, बिजली बोर्ड ने जारी की रिटायर होने वाले अधिकारियों की लिस्ट

By: Sep 10th, 2026 12:08 am

बिजली बोर्ड ने जारी की अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की लिस्ट

वरिष्ठ संवाददाता-शिमला

राज्य बिजली बोर्ड में आगामी तीन माह में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बोर्ड प्रबंधन ने रिटायर होने वाले अधिकारियों की सूची बुधवार को जारी की है। सात अधिकारी अगले माह अक्तूबर में ही रिटायर होने वाले है और एक उप सचिव भी शामिल है। बोर्ड सचिवालय की तरफ से जारी सूची के तहत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता, अनुभाग अधिकारी, लेखा अधिकारी और उप सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

सात अधिकारी

31 अक्तूबर को सात अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इनमें चीफ इंजीनियर सिस्टम प्लॉनिंग शिमला में कार्यरत अनुभाग अधिकारी चंद्रप्रभा, चतर सिंह सहायक अभियंता (विद्युत), मुख्य अभियंता सिस्टम प्लानिंग में कार्यरत वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता नेक राम, एचपीपीसीएल के उप सचिव राकेश सैणी, प्रभात अग्रवाल, सहायक अभियंता (सिविल) ऑपरेशन सर्किल कांगड़ा, सविता वर्मा, सहायक अभियंता (विद्युत), आईटी सेल (पीएंडएम) तथा अमर लता, अनुभाग अधिकारी, मुख्य अभियंता ऑपरेशन जोन कांगड़ा शामिल हैं।

नवंबर माह छह को विदाई

30 नवंबर को छह अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इनमें अजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता (सिविल/ मैकेनिकल) एसजेवीएनएल, राम लोक, सहायक अभियंता (विद्युत), 220 केवी सब-स्टेशन सब-डिवीजन कांगड़ा, हीरा लाल वर्मा लेखा अधिकारी वित्त एवं लेखा विंग शिमला, नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता (सिविल) ईएस सीसीएसडी बद्दी, राज कुमार ठाकुर वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता (विद्युत) विद्युत मंडल बिलासपुर शामिल हैं।

दिसंबर में छह की रिटायरमेंट

31 दिसंबर को भी छह अधिकारियों की रिटायरमेंट होगी। इनमें ईश्वर सिंह, अनुभाग अधिकारी ऑपरेशन सर्किल रोहड़ू, दौलत राम सहायक अभियंता (सिविल/ मैकेनिकल) बीवीपीसीएल सुंदरनगर, मदन लाल शर्मा अनुभाग अधिकारी बोर्ड सचिवालय शिमला, भास्करा नंद, सहायक अभियंता (विद्युत) मुख्य अभियंता (एमएम) शिमला, प्रेम लाल सहायक अभियंता (सिविल/ मैकेनिकल) एचपीपीसीएल तथा सोहन लाल, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता (सिविल/ मैकेनिकल), बीवीपीसीएल जोगिंद्रनगर शामिल हैं। मुख्य अभियंता (पीएंडएम), शिमला में तैनात सहायक अभियंता (विद्युत) मुकेश कुमार कश्यप भी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App