टोंग इल मूडो के रण में उतरे 215 खिलाड़ी

By: Sep 13th, 2026 12:53 am

बिलासपुर में सजा मार्शल आर्ट का मंच,सात जिला के योद्धाओं ने दिखाया दम
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
बिलासपुर किसान भवन में प्रथम हिमाचल प्रदेश राज्य टोंग इल मूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि एमबीबीएस एफ एमसी एमडी ऑफ रेनोवा स्किन एंड वैलनैस क्लीनिक मोहाली डा. कृति शर्मा ने शिरकत की। टोंग इल मूडो एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिकारियों, सदस्यों मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सात जिलों से करीब 215 खिलाडिय़ों ने भाग लिया तथा अपनी खेल से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। हिमाचल प्रदेश टोंग इल मूडो एसोसिएशन के चेयरमेन मृदुल शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य का धन्यवाद किया।

ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश टोंग इल मूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजलाल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, महासचि अजय कुमार, उपाध्यक्ष रमेश, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष शीतल शर्मा, सह सचिव कुलदीप, राजेंद्र कुमार, तकनीकी निदेशक अंशुमान, सदस्य सारिका, वरुण शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App