35 स्कूलों के 370 खिलाड़ी मैदान में

By: Sep 2nd, 2026 12:01 am

वालीबाल-कबड्डी से शतरंज तक, मुंडखर में सजा खेलों का मंच

निजी संवाददाता – भोरंज
कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 35 स्कूलों के लगभग 370 विद्यार्थी वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज की स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति, प्रतिभागी बच्चों और टीम प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए रामचंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़े सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि मुंडखर स्कूल में 2.77 लाख रुपए की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मेजबान पाठशाला के प्रधानाचार्य ओंकार देव ने मुख्यातिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी।

ये रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में एडीपीईओ अश्वनी कुमार, प्रतियोगिता के समन्वयक अशोक शर्मा, सहायक समन्वयक राजीव शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान नरिंतला देवी, बीडीसी सदस्य संतोष कुमारी, जीवन दत्त शर्मा लक्की, मुकेश बन्याल और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App