दित्तू पलासड़ा में 50 लाख से लगेगा ट्यूबवेल

By: Sep 19th, 2026 12:50 am

विधायक हरदीप सिंह बावा ने किया भूमि पूजन; 300 बीघा भूमि को मिलेगा पानी, किसानों को मिलेगी राहत
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
ग्राम पंचायत गोलजमाला के गांव दित्तू पलासड़ा में करीब 50 लाख रुपए की लागत से सिंचाई ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। ट्यूबवेल के निर्माण से क्षेत्र की करीब 250 से 300 बीघा कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने ट्यूबवेल निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर हरदीप सिंह बावा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई से वंचित कृषि भूमि तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिलने से जहां खेती आसान होगी, वहीं फसल उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नए सिंचाई ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं।

कई स्थानों पर ड्रिलिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष ट्यूबवेलों के कार्य को भी तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में केवल सिंचाई ही नहीं, बल्कि बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी काम किया जा रहा है। बावा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जा रहा है और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं । इस मौके पर सहायक अभियंता देश राज, कनिष्ठ अभियंता मेवा सिंह, प्रधान अमरवीर सिंह, अकबर, पवन, देश राज, खलील मोहम्मद, असलम खान, भगत राम, जिंदर, पाली, रंजीत सिंह, रफान, रामबिंदर, बनता राम पंकू, प्रेम चौधरी, कुलदीप सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App