विश्व रेबीज दिवस पर अलख

By: Sep 29th, 2026 12:01 am

स्टाफ रिपोर्टर-जुखाला
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार 28 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंजगाईं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा ने की।

इस दौरान उपस्थित लोगों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के कारणों, लक्षणों, बचाव के उपायों और समय पर उपचार के महत्व बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक करना तथा इस बीमारी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सावधानियों के प्रति सचेत करना रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App