आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता मजबूत कड़ी

By: Sep 29th, 2026 12:02 am

ननावां पंचायत में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बोले सांसद सिकंदर कुमार

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र की ननावां पंचायत में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रोमिला चंदेल, ननावां पंचायत प्रधान वंदना गौतम व भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा सैकड़ों महिलाएं भी इसमें मौजूद रहे। डॉ. सिकंदर ने ननावां, मल्यावर, कुहमझवाड़ व बल्हचुराणी समेत आसपास की पंचायतों की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने केे साथ ही मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App