Asian Games 2026 : मुक्केबाजी में उलटफेर, ओलंपिक मेडलिस्ट पर भारी पड़ा भारतीय मुक्केबाज साक्षी का पंच

By: Sep 23rd, 2026 12:06 am

आइची नागोया। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हराया। साक्षी ने बड़ा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, पुरुष 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि के दमदार लेफ्ट हुक के बाद थापा को स्टैंडिंग काउंट का सामना करना पड़ा, जिससे मुकाबले के आखिरी चरण में भारतीय मुक्केबाज को स्पष्ट बढ़त मिल गई। जादुमणि ने इसके बाद संयम बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी के बड़े पंचों से बचते हुए एक और सटीक काउंटर लगाया।

इससे मुकाबला पूरी तरह उनके पक्ष में चला गया। जादुमणि ने अंत में सर्वसम्मत 5-0 से जीत दर्ज की और राउंड ऑफ-16 में जगह पक्की कर ली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App