Asian Games 2026: तेजिंदरपाल सिंह तूर की जगह पवन सहरावत बने ध्वजवाहक

By: Sep 19th, 2026 4:20 pm

आइची-नागोया। भारत के एशियन गेम्स 2026 अभियान की औपचारिक शुरुआत शनिवार को जापान के आइची-नागोया स्थित पालोमा मिजुहो स्टेडियम में भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर, जो दो बार के मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन हैं, उनको परेड ऑफ नेशंस के लिए भारत का ध्वजवाहक चुना गया है। एशियन गेम्स के दो बार के मौजूदा चैंपियन शॉट पुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर को शुरू में भारत का ध्वजवाहक चुना गया था, लेकिन अपनी सेरेमोनियल किट के बिना पहुंचने के कारण उनकी जगह पवन सहरावत को यह जिम्मेदारी दी गई, जिससे आखिरी समय में बदलाव करना पड़ा।

हालांकि, भारत का पदक अभियान पहले ही शुरू हो चुका है। भारत टेकबॉल में पदक की तलाश में है, जो आइची-नागोया 2026 में एशियन गेम्स में डेब्यू कर रहा है। क्विम्सी डिसूजा वूमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की सुमाया के खिलाफ 1-2 से हारने के बाद रविवार को कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। डिसूजा ने मोहम्मद अनस इमरान बेग के साथ मिलकर मिश्रित युगल के कांस्य पदक मुकाबले के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App