लोकतंत्र को चोट पहुंचाने की कोशिश नाकाम, जिला परिषद शिमला में जीत दर्ज करने के बाद बोले जयराम
शिमला। शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है। जयराम ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह सिसोदिया और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह कलांटा के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और तानाशाही तथा सत्ता के दुरुपयोग से जनादेश को हथियाने वालों की हार है। सरकार ने जनादेश को प्रभावित करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन उसके सभी प्रयास नाकाम साबित हुए। सत्ता के दम पर लोकतंत्र को चोट पहुंचाने की उनकी कोशिशों को जनता के प्रतिनिधियों ने करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री इस हार से सबक लें और लोकतंत्र, संविधान तथा जनादेश का सम्मान करें। सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के बजाय जनभावनाओं का सम्मान करना ही लोकतंत्र की सच्ची मर्यादा है। मुख्यमंत्री को उसका पालन करना चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
