बकराड़वां को महीने से नहीं मिली गैस, उपभोक्ताओं में पनपा रोष
निजी संवाददाता- मीलवां
डमटाल गैस एजेंसी का गैस वितरण सिस्टम सही न होने के कारण महिलाओं बुजर्गो को भारी तंगी का सामना करना पड़ रहा है । हालात इतने बदतर है कि पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी जानकारी नहीं रहती कि सप्लाई कब और कहां आकर वितरित की जाएगी । गैस की कमी न होने के बावजूद भी सप्लाई आने पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो जाता है । प्रदेश सिविल सप्लाई कारपोरेशन डमटाल द्वारा मंड एरिया की पंचायत बकराड़वां में पिछले एक महीने से रसोई गैस की सप्लाई नहीं दी गई है ।
मंगलवार को एक बार फिर बकराड़वां गंगवाल की बजाय लेहडिय़ां त्योड़ा में सप्लाई भेज देने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई । गंगवाल में तो महिलाएं और बुजुर्ग सुबह से शाम 6 बजे के बाद तक सप्लाई का इंतजार करते रहे जबकि उन्हें सप्लाई आने या न आने की कोई सही जानकारी नहीं दी गई । जिनके पास अपने साधन थे वो त्योरा पहुंच लाइन में लगने के बाद ओटीपी न आना भी एक समस्या बनी रही । बकराड़वां पंचायत की प्रधान मीना कुमारी ने मांग कि है कि एजेंसी द्वारा तय क्रमानुसार सप्लाई प्रदान की जाए तथा जिसकी सही जानकारी सुबह ही दे दी जाए, ताकि ग्राहक को आगे पीछे सप्लाई लेने को न भागना पड़े।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
