हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन

By: Sep 24th, 2026 12:55 am

विधायक आशीष शर्मा का आरोप ,प्रदेश को लूट रही सरकार
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-हमीरपुर
जिला भाजपा ने बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ हमीरपुर में रोष रैली निकालकर गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदर विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जमीन खरीद-फरोख्त, हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण, रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की खरीद और कथित कमीशनखोरी को लेकर तीखे सवाल उठाए। सरकार प्रदेश को लूट रही है। विधायक आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के परिवार ने लगभग 750 कनाल जमीन महज 70 हजार रुपए में खरीदी थी, जिसे बाद में मुख्यमंत्री के नाम पर लगभग 10 लाख 60 हजार रुपए में हस्तांतरित किया गया। इसके पश्चात इस जमीन का मूल्यांकन लगभग 73 करोड़ रुपए करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जमीन को 1,378 रुपये प्रति कनाल के हिसाब से खरीदा गया था, उसी जमीन की वैल्यूएशन करोड़ों रुपये में करवाकर उसमें से 2 कनाल जमीन लगभग 9 लाख 73 हजार रुपये प्रति कनाल के हिसाब से सरकारी विभाग को बेच दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App