ब्रेंडन टेलर का वनडे करियर सबसे लंबा; तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, 268 महीने से खेल रहे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज

By: Sep 16th, 2026 12:06 am

हरारे। जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे में पहला वनडे खेलने उतरे। इसके साथ ही वह सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। टेलर का वनडे करियर अब 22 साल चार महीने का हो गया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 22 साल और तीन महीने को पीछे छोडक़र यह उपलब्धि हासिल की।

सचिन ने 2012 में 50 ओवर के फॉर्मेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने करियर में 463 वनडे मैच खेले और 18426 रन बनाए। वह अब भी वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 40 साल के टेलर ने 2021 में संन्यास ले लिया था। 2022 में एंटी-करप्शन और एंटी-डोपिंग कोड तोडऩे पर उन पर साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा था। प्रतिबंध पूरा करने के बाद वह 2025 में संन्यास से लौटे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App