चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प, कौशल रोजगार निगम के कर्मियों को पक्का करवाने को खोला मोर्चा

By: Sep 9th, 2026 12:06 am

राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर रद्द करवाने और कौशल रोजगार निगम के कर्मियों को पक्का करवाने को खोला मोर्चा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़

चंडीगढ़ में मंगलवार को हरियाणा सीएम हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेपाल किया। कुछ देर बाद वाटर कैनन बंद होते ही एक कार्यकर्ता कहने लगा- जनाब जी पानी लाओ पानी। पानी भी भीगने के बाद कुछ कार्यकर्ता लाठी लिए पुलिसवालों के पास जाकर बात करने लगे। बता दें, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पक्की नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सेक्टर-9 स्थित सीएम हाउस घेरने की कॉल की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर सीएम हाउस से पहले ही रोक लिया। जब कार्यकर्ता बैरिकेडिंग लांघकर आगे जाने लगे पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। हरियाणा युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर रद्द करवाने के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने लगे।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सेक्टर-9 से बाहर निकलने वाली रोड पर पहुंचते ही चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। वहीं, हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग शुरू कर दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता पुलिस के सामने ही नारे लगाते हुए डांस करने लगे। कुछ देर बाद जब पानी बंद हुआ कुछ कार्यकर्ता दोबारा वाटर कैनन शुरू करने की डिमांड करने लगे। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। मौके पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। किसी भी कार्यकर्ता को सीएम हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आवास को घेरने को कार्यक्रम रखा गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App