चुवाड़ी अस्पताल में रात की इमरजेंसी में न हो लापरवाही, सीएमओ ने दिए कड़े निर्देश
स्टाफ रिपोर्टर-चुवाड़ी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने बुधवार को सिविल अस्पताल चुवाड़ी का दौरा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एसएमओ एवं अस्पताल प्रभारी डॉ. मोहन सिंह के साथ बैठक कर अस्पताल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। विशेष रूप से रात्रिकालीन आपातकालीन सेवाओं और नाइट इमरजेंसी ड्यूटी की व्यवस्था की समीक्षा की गई।
उन्होंने निर्देश दिए कि रात के समय आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जाए। बैठक में अस्पताल में दवाइयों और उपकरणों की उपलब्धता, स्टाफ की कार्यप्रणाली तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डॉ. जालम भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में किसी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
