भटोली-मल्यावर सडक़ की हालत खस्ता
सडक़ की हालत सुधारने को लेकर डीसी से मिले लोग, सडक़ पर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भटोली-मल्यावर सडक़ की हालत दयनीय हो चुकी है। लेकिन इस सडक़ की हालत सुधारने को लेकर कोई गंभीर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सडक़ पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई स्थानों पर सडक़ पूरी तरह उखड़ चुकी है और बरसात के कारण स्थिति और भी खतनाकर हो गई है। जिसके चलते इस सडक़ की हालत सुधारी जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार इस सडक़ से प्रतिदिन हजारों लोग, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज की आवाजाही रहती है। लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से इसकी स्थायी मरम्मत के लिए आज तक कोई गंभीर एवं प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
लोगों को प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर इस सडक़ से गुजरना पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि क्षेत्रवासियों द्वारा सडक़ की खराब स्थिति को कई बार संबंधित विभाग एवं प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। बुधवार को प्रभावित लोगों ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार के समक्ष यह समस्या रखी। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा के अलावा राकेश राणा, राजकुमार शर्मा, संजीव कुमार वार्ड सदस्य, राज कुमार प्रधान, संजीव कुमार, चमन चंदेल पूर्व उपप्रधान मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन, लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि उनकी समस्या का समाधान हो।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
