कांग्रेस के मिशन रिपीट पर मंथन

By: Sep 2nd, 2026 12:01 am

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारियों ने की बैठक

वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
जिला में पार्टी के मिशन रिपीट को अंजाम तक पहुंचाने के लिए शिमला कांग्रेस ने कदमताल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला शिमला कागं्रेस ग्रामीण कमेटी की बैठक अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल की अध्यक्षता हुई। कमेटी के गठन के बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों की यह पहली और अहम बैठक थी। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने विभिन्न पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।

जिसमें विचार प्रहरी प्रशिक्षण, सहकार सारथी सहकारिता क्षेत्र और प्रचार प्रमुख राज्य सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट हासिल करने के लिए तुरंत प्रभाव से कार्यक्रम शुरू करने, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचने और सरकार, नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच के अंतर को समाप्त करने का संकल्प बैठक में लिया गया। बैठक में पवन ठाकुर, प्रताप चौहान, पवन हिमटा, महेंद्र कुमार, राजीव वर्मा, मोहिंदर वर्मा, विजय महता, रामेश्वर, ललित शर्मा, पवन शर्मा, अनूप ठाकुर, नगरू राम, सुरेंद्र वर्मा, रीना कुमारी, गीता शर्मा, टी. आर. शर्मा, रोशन ठाकुर, दिनेश मेहता, रवि मेहता आदि उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार व सुझाव साझा किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App