ऊना में सडक़ों पर कांग्रेस, बंगाणा में आक्रोश
कांग्रेस अध्यक्ष के अपमान और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर युवा कांग्रेस ने जलाई मनुस्मृति की प्रति
नगर संवाददाता-ऊना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के अपमान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस ऊना के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस के जिला कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर मनुस्मृति पुस्तक की एक प्रति भी जलाई। युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी घटनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी के खिलाफ इस प्रकार की घटनाएं होती रहीं तो युवा कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जरूरत पडऩे पर भाजपा कार्यालयों और भाजपा नेताओं के घरों का भी घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कांग्रेस नेताओं के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेगी। आरएसएस के जिला कार्यालय के समक्ष हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक नेता के प्रति अपमानजनक भाषा या व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि ऐसी घटनाएं आगे भी जारी रहीं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशांत राय, शौभित गौतम, सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
