संतोषगढ़ में बेटियों ने मचाई धूम, खेल मुकाबलों में दिखा जबरदस्त जोश
कबड्डी से शतरंज तक बेटियों का दबदबा, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां
स्टाफ रिपोर्टर – संतोषगढ़
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय संतोषगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्राओं की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस समापन समारोह में पूर्व सैनिक सुभाष मनकोटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहलता ने मुख्य अतिथि का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। प्रतियोगिता के समन्वयक मुनीश राणा सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
ऊना जोन की हुए स्पर्धाओं में कबड्डी में बसदेहड़ा स्कूल की टीम विजेता रही,जबकि एसडी स्कूल संतोषगढ़ उपविजेता रहा। वालीबाल में वीपीएस बहड़ाला विजेता तथा जीएसएसएस अजौली उपविजेता रहा। बैडमिंटन में जीएसएसएस-2 ऊना विजेता और वीपीएस बहड़ाला उपविजेता रहा। खो-खो में जीएसएसएस जखेड़ा विजेता रहा,जबकि जीएसएसएस नंगडा उपविजेता रही। शतरंज में जीएसएसएस सनौली विजेता तथा जीएसएसएस बडेहर उपविजेता रहा। हरोली जोन में कबड्डी का खिताब जीएसएसएस पुबोवाल ने जीता, जबकि जीएसएसएस बाथु उपविजेता रहा। वालीबाल में जीएसएसएस धर्मपुर विजेता तथा जीएसएसएस गोंदपुर बुल्ला उपविजेता रहा। बैडमिंटन में जीएसएसएस कुठार बीत विजेता जबकि जीएसएसएस हरोली उपविजेता रहा। खो-खो में जीएसएसएस बढ़ेरा विजेता तथा जीएसएसएस कागड़ ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। शतरंज में जीएसएसएस बट्ट कलां विजेता और जीएसएसएस पुबोवाल उपविजेता रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
