बीमारियों का बड़ा कारण पौष्टिक आहार से दूरी

By: Sep 1st, 2026 12:05 am

एक सितंबर से सात सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। आम लोगों को खानपान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मार्च 1975 में एडीए (अमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन, अब न्यूट्रिशन और डाइट साइंस अकैडमी) ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत की थी। हमारे देश में इसकी शुरुआत वर्ष 1982 में हुई थी। अब हर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर वर्ष 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मनाया जाता है।

हम खाने को जो मर्जी खा लें, लेकिन जो खाना हमारे शरीर के लिए उपयोगी न हो या तरह तरह के स्वादिष्ट भोजन करने के बावजूद हमें कोई न कोई छोटी बड़ी बीमारी परेशान करती रहती है, तो हमें यह समझ लेना चाहिए कि हम जो कुछ खा रहे हैं वो हमारे शरीर के लिए उचित नहीं है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App