दून वैली नालागढ़ को उत्तर भारत स्कूल मेरिट सम्मान

By: Sep 13th, 2026 12:52 am

डिजिटल शिक्षण उपकरणों के इस्तेमाल के लिए मिला सम्मान, हिमाचल-सोलन में स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ को उत्तर भारत स्कूल मेरिट सम्मान 2026-27 से सम्मानित किया गया है। विद्यालय को डिजिटल शिक्षण उपकरणों के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। एजुकेशन टुडे की ओर से 10 सितंबर को गुरुग्राम में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया। विद्यालय ने इस श्रेणी में सोलन जिले के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सम्मान शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक, आधुनिक शिक्षण संसाधनों और नवाचार के प्रभावी इस्तेमाल के लिए प्रदान किया गया।

विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए शिक्षा को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और इससे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App