डॉ. प्रदीप कुमार को एपेक्सोरा इंटरनेशनल एकेडमिक एंड रिसर्च अवार्ड-2026
पालमपुर। डीएवी कॉलेज कांगड़ा में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष तथा डीएवी कॉलेज पालमपुर के प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे चुके डॉ. प्रदीप कुमार को एपेक्सोरा इंटरनेशनल एकेडमिक एंड रिसर्च अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। डॉ. प्रदीप कुमारवर्तमान में एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल (हरियाणा) में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार यूनिवर्सिटी ऑफ एडेनबर्ग, लुकाना, जाम्बिया, अफ्रीका द्वारा प्रायोजित किया गया तथा प्रदान किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार के नाम 52 पुस्तकें हैं तथा उन्होंने भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संगोष्ठियों में 51 शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनके अधिकांश शोध-पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं तथा पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उनके मार्गदर्शन में 12 शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि पूर्ण की है, जबकि कई अन्य शोधार्थी वर्तमान में उनके निर्देशन में डॉक्टोरल शोध कार्य कर रहे हैं। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के सम्मानस्वरूप उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय अकादमिक एवं अनुसंधान पुरस्कार से नवाजा गया है। शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनका योगदान वास्तव में अत्यंत उल्लेखनीय और अविस्मरणीय है। सबसे बढक़र, यह उपलब्धि समूचे हिमाचल प्रदेश के लिए और विशेष रूप से कांगड़ा क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
