तीन पीजी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित, बायोटेक्नोलॉजी में 100 फीसदी विद्यार्थी पास
माइक्रोबायोलॉजी का 98.48 और सोशल वर्क का 76.92 प्रतिशत रहा रिजल्ट
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून-जुलाई में आयोजित परीक्षाओं के तीन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमए सोशल वर्क के चौथे सेमेस्टर के परिणाम जारी किए गए हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार एमएससी बायोटेक्नोलॉजी चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस), रेगुलर बैच का परिणाम सबसे बेहतर रहा। इसमें 100 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं एमएससी माइक्रोबायोलॉजी चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस), रेगुलर बैच का पास प्रतिशत 98.48 प्रतिशत रहा। एमए सोशल वर्क चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस), रेगुलर बैच में 76.92 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
