गणेश महोत्सव… सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन से गूंजा मिडिल बाजार
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
मिडिल बाजार स्थित नगर निगम परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पूरा परिसर भक्तिमय रहा। सुबह नौ बजे गणपति की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू हुए। दस बजे आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दिनभर पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दोपहर एक बजे ज्योति निशा व सहयोगियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। महिलाओं ने ढोलक, चिमटे और तालियों की संगत के साथ भगवान श्रीराम और हनुमान का स्मरण किया।
शाम चार से रात आठ बजे तक राजेंद्र काली व सहयोगियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। भजनों और धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गूंजता रहा। रात को विशेष पूजा और आरती के साथ मंगलवार के कार्यक्रमों का समापन हुआ। मिडिल बाजार के साथ गंज बाजार में भी महोत्सव को लेकर उत्साह है। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिनों में भी पंडाल में सुबह-शाम पूजा, आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
