पतंजलि के ‘वेलनेस’ का बढ़ रहा भरोसा, 1.38 करोड़ मरीजों का उपचार, 88 देशों के हजारों विदेशी रोगी भी शामिल

By: Sep 2nd, 2026 12:05 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— हरिद्वार

पतंजलि उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद का केंद्र बनकर उभरा है, जो जीवनशैली जनित रोगों से लंबे समय से जूझ रहे हैं। एजिंग, क्रानिक डिजीज और लाइफस्टाइल डिस्आर्डर से पीडि़त पतंजलि की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। यही वजह है कि देश-दुनिया के 1.38 करोड़ से अधिक मरीजों ने बीते कुछ सालों में पतंजलि के ‘वेलनेस मॉडल’ पर अटूट भरोसा जताया है। दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें 88 देशों के 45 हजार से अधिक विदेशी मरीजों का उपचार किया गया। इनका लगातार आना आयुर्वेद को वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। इसे और धार देने के लिए ‘पतंजलि इंटीग्रेटेड हेल्थ मॉडल’ की ओर पतंजलि ने कदम बढ़ा दिए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकार्ड के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल वेलनेस और चिकित्सालयों में यूरोप, मध्य-पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका समेत करीब 88 देशों के 45 हजार से अधिक विदेशी उपचार कराने आ चुके हैं। पतंजलि वेलनेस नेटवर्क के आंकड़े बताते हैं कि कुल मरीजों में लगभग 43 फीसदी महिलाएं और 57 फीसदी पुरुष हैं, जिससे स्पष्ट है कि महिलाएं भी अब आयुर्वेद आधारित उपचार को अपना रही हैं। वरिष्ठ नागरिकों का भी बड़ा भरोसा आयुर्वेद पर जगा है। पतंजलि वेलनेस का मॉडल विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय की उस सोच के अनुरूप है, जिसमें पारंपरिक चिकित्सा को सावैभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का महत्त्वपूर्ण हिस्सा माना गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App