हथिनीकुंड बैराज नाव हादसा: लापता एक जवान का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Sep 3rd, 2026 12:42 pm
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज पर मॉक ड्रिल के दौरान नाव में तकनीकी खराबी से यमुना में बहे दो जवानों में से एक का शव बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के बरथा इलाके में बरामद किया है। सेना, जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। इस दौरान बरथा में शव मिलने की सूचना मिली, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया। इससे पहले तलाश अभियान के दौरान जवान की सुरक्षा किट भी बरामद हुई थी। बताया गया है कि तकनीकी खराबी के बाद नाव में सवार पांच में से तीन जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए थे, जबकि दो लापता हो गए थे। एक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरे जवान की तलाश अभी जारी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
