सुजानपुर में चलती बस पर गिरा पहाड़, पालमपुर जा रही थी गाड़ी

By: Sep 10th, 2026 12:31 pm

सुजानपुर। आलमपुर-ब्यास पुल के पास गुरुवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब पालमपुर जा रही चलती वालिया बस के ऊपर अचानक पहाड़ से ल्हासा आ गिरा। ल्हासा गिरने से बस को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सबसे चिंता की बात यह है कि बिना बरसात के भी पहाड़ से लगातार ल्हासे गिर रहे हैं। ऐसे में यह मार्ग यात्रियों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App