अंडर 19 खेलों में होलीफेथ स्कूल पठियार का दबदबा

By: Sep 16th, 2026 12:01 am

नगरोटा बगवां। धलूं में आयोजित अंडर-19 लडक़ों की जोनल खेल प्रतियोगिता में होलीफेथ स्कूल पठियार के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की बैडमिंटन टीम और शतरंज टीम ने जोनल स्तर पर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अस्तित्व मेहरा और सूर्यांश ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और अब दोनों खिलाडिय़ों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, शतरंज में हर्षित जोशी, सक्षम और हर्षित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जोनल स्तर पर विजेता बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन तीनों खिलाडिय़ों का भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इन खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन दीपक सूद व प्रधानाचार्य शशि सूद ने खिलाडिय़ों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी

खेलों में पारस स्कूल के छात्र ने जीता गोल्ड
पालमपुर। पारस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी ऋषभ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौरा में आयोजित अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में 86 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त कबड्डी एवं वालीबाल ब्वायज जोनल स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विद्यालय की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक महेश चंद्र कटोच और प्रधानाचार्या नीलम राणा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App