गणेश उत्सव पर दिखा ‘तुम्बाड’ का जबरदस्त क्रेज

By: Sep 15th, 2026 4:41 pm

सोहम शाह की तुम्बाड ने अपनी रिलीज के बाद देश दुनिया में बहुत बड़ी कल्ट फॉलोइंग हासिल कर ली। इस तरह से यह दर्शकों के नजरों में सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसी कल्ट बन गई जिसकी फैन फॉलोइंग हर बीते समय के साथ बढ़ती ही जा रही है। इसका सबसे बड़ा सबूत है 2024 में दोबारा रिलीज हुई यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई। इस फिल्म की अनोखी कहानी ने ही नहीं बल्कि इसके सेटिंग और एक्ट्रेस द्वारा की गई शानदार परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। आज के समय में भी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज़ बना हुआ है।

तुम्बाड 2 को देखने के लिए दर्शकों के बीच जैसे-जैसे बेसब्री बढ़ रही है, ठीक उसी तरह से तुम्बाड का क्रेज़ गणेश चतुर्थी के पावन त्यौहार पर भी हावी होता दिख रहा है। बता दे कि देशभर के कई कोनों में तुम्बाड थीम वाले गणेश पंडाल देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर इन पंडालों में मौजूद गणेश प्रतिमाओं के साथ-साथ वहां किए गए आकर्षक डेकोरेशन की झलक भी देखने मिल रही है। पंडालों में हस्तर का दीवारों से रेंगते हुए बाहर निकलना हो, डरावनी लाल दीवारें हों, एंट्रेंस पर बर्तन जैसी चीज पकड़े देवी की मूर्ति हो और गणेश की मूर्तियों के पीछे का डरावना माहौल हो, साथ ही ‘तुम्बाड’ की दुनिया से प्रेरित डरावने गलियारे और पंडाल हों, इन सभी चीजों ने दिखा दिया कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच क्रेज आज भी किस कदर बना हुआ है।

https://www.instagram.com/reel/DdPOPmvujLc/?stkn=MTdkdTh4b3J1am1kMQ==

https://www.instagram.com/reel/DdRBV_8NmED/?stkn=MXEwbjVod2t4eTY1bg==

https://www.instagram.com/reel/DdRwxZJP_vK/?stkn=MTIzaTkydm91N3BtNQ==

सोहम शाह की 2018 में आई इस फ़िल्म ने अपने शानदार विज़ुअल एस्थेटिक, लोककथाओं पर अपनी कहानी और माहौल बनाने वाले अंदाज़ से बीतते समय के साथ एक मजबूत फैन बेस बनाया लिया है। इसका सबसे बड़ा सबूत है 2024 में फिर से रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी दूसरी पारी में पहली बार से ज्यादा दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया। यही वह वजह थी की दूसरी बार रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

फिल्म के आने वाले सीक्वल को लेकर पहले ही काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के कास्ट में जुड़ने के बाद आलिया भट्ट भी एक अहम भूमिका के लिए शामिल हो गई हैं। एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने  इस शानदार कास्टिंग का एलान जुलाई में किया था, जिसके बाद से ही यह तीनों नाम फिल्म की मच अवेटेड फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर के लिए एक साथ आ गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App