भारत का विजयी आगाज़, पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले में सात विकेट से हराया अफगानिस्तान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
भारतीय टीम ने रविवार को पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजमतुल्लाह उमरजई की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी की बदौलत सात विकेट से मैच अपने नाम किया। अभिषेक ने 32 गेंद में 82 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान ने रविवार को भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक 64 रन बनाए।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे ने अपने आखिरी ओवर में 21 रन खर्च किए, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान 150 के पार पहुंचने में सफल रहा। इसके जवाब में भारत को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। संजू सैमसन 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद में 82 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और इतने ही छक्के लगाए। ईशान किशन ने 33 गेंद में 42 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में पहला झटका लगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
