भारत ने जीती इंडो-नेपाल हैंडबॉल सीरीज, भारतीय टीम में शामिल हिमाचल के तीन खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

By: Sep 6th, 2026 9:50 pm

कार्यालय संवाददाता— बिलासपुर

नेपाल के पोखरा में हैंडबॉल सीरीज प्रतियोगिता में फाइनल मैच में भारतीय हैंडबाल टीम ने नेपाल को फाइनल मुकाबले में चार गोल से हराया। इस प्रतियोगिता में भारतीय हैंडबॉल टीम में तीन खिलाड़ी राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के रहे। अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज ने बताया कि भारतीय हैंडबॉल टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी आयुष, नितेश और तनीष युवा सेवा एवं खेल विभाग के राज्य खेल छात्रावास जिला बिलासपुर से हैं। मनोज ठाकुर ने बताया कि राज्य खेल छात्रावास से इससे पहले भी कई खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

इस मौके पर श्याम लाल कौंडल, क्रांति सिंह, डीडी तनवर, परवीन दुबे, स्नेहलता, हमीद खान, राजेश मेहता, राज कुमार राणा, प्रेम, सुशील, हेमलता, रफीक अहमद, दिनेश राजपूत, चंदन ठाकुर, वसीम खान, हनी जट, गौरव चौधरी, विकास राणा, आर्यन हंस, शिवानी, अंशुल ने भारतीय हैंडबॉल टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगिता में भी यह खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App