दिन में सपने देखते हैं जयराम ठाकुर

By: Sep 1st, 2026 11:08 pm
Sukhu Sarkar ke teen saal :

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला

विधानसभा की कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने जयराम ठाकुर के उस बयान पर जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पांच साल के फैसले रिव्यू होंगे। सीएम ने कहा कि कोई भी इस व्यवस्था को रिव्यू नहीं कर पाएगा। सुक्खू ने पूछा कि क्या जो सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में टीचर्स लगाए हैं, उनको हटा देंगे? अस्पतालों में जो उपकरण लगाए गए हैं, क्या उनको हटा देंगे? सीएम ने चुनौती देते हुए कहा कि जो करना है करिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम दिन में सपने देख रहे हैं। वह यह मान कर चले हैं कि पांच साल बाद उनकी सरकार बनने जा रही है।

लोग बीजेपी को वोट क्यों डालेंगे? आपदा में बीजेपी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी नहीं हुई। हम जनता के साथ खड़े हुए। सरकार ने ओपीएस दी, जिसे बीजेपी बंद करने जा रही है। हमारी सरकार ने पेंशनरों को एरियर दिया बीजेपी ने पैसों के दम पर नौ विधायक खरीदे। जनभावना की कद्र नहीं की। जयराम को बीजेपी में पांच गुटों से लडऩा है। कई विधायकों के टिकट कट जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App