केडी शर्मा केलांग में बतौर डीएसपी देंगे अपनी सेवाएं
कार्यालय संवाददाता-केलांग
लाहुल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में केडी शर्मा ने उप पुलिस अधीक्षकके पद का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह मनाली में डीएसपी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। मनाली में तीन वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण लाहुल-स्पीति हुआ है। कार्यभार संभालने के बाद केडी शर्मा ने कहा कि मनाली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पुलिस प्रशासन, आम जनता और मीडिया से भरपूर सहयोग एवं स्नेह मिला।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि लाहुल-स्पीति में नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और कर्तव्यभावना के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी तरह स्नेह, सहयोग और शुभकामनाएं बनाए रखने का आग्रह किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
