लक्ष्मण एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच, सुनील जोशी, कानितकर और घोष स्टाफ में शामिल
Sep 3rd, 2026 10:28 pm
सुनील जोशी, कानितकर और घोष स्टाफ में शामिल, 24 से खेला जाएगा टूर्नामेंट
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण इस महीने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे। स्पोट्र्स मिनिस्ट्री ने कोचों की लिस्ट जारी की है। लक्ष्मण के साथ सुनील जोशी, ऋषिकेश कानितकर और सुभदीप घोष भी टीम के कोचिंग स्टाफ में रहेंगे। लक्ष्मण ने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम को कोचिंग दी थी, जहां टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। एशियन गेम्स 24 सितंबर से शुरू होगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच इसके चार दिन बाद खेलेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
