यूके से आजादी को तीन देश एकजुट, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के नेता आज करेंगे ऐतिहासिक समझौता
एजेंसियां— कार्डिफ
यूके के एकजुट रहने पर फिर सवाल उठ रहे हैं। स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड के नेता सोमवार को वेल्स की राजधानी कार्डिफ में मिलने वाले हैं। तीनों की मांग अलग-अलग है, लेकिन सभी यूके की मौजूदा व्यवस्था में बड़े बदलाव चाहते हैं। तीनों क्षेत्रों के फस्र्ट मिनिस्टर लोगों को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार देने पर साझा बयान जारी कर सकते हैं। इसमें जरूरत पडऩे पर आजादी या यूके से अलग होने जैसे बड़े फैसलों पर जनमत संग्रह कराने की बात भी हो सकती है। यहां की सत्ताधारी एसएनपी स्कॉटलैंड को यूके से अलग कर स्वतंत्र देश बनाना चाहती है।
राष्ट्रवादी पार्टी प्लाइड कम्री वेल्स को अलग देश बनाने की मांग करती है और ज्यादा अधिकार चाहती है। वहीं सत्ताधारी सिन फेन यूके से अलग होकर आयरलैंड के साथ जुडऩे के पक्ष में है। पार्टी की अध्यक्ष मैरी लू मैकडोनाल्ड भी बैठक में शामिल होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉटलैंड के फस्र्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी और वेल्स के फस्र्ट मिनिस्टर रुन एपी इओर्थवर्ट के साथ नॉर्दर्न आयरलैंड का नेतृत्व भी साझा बयान का समर्थन कर सकता है। प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने हाल ही में कहा था कि अगर स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड में यूके से अलग होने के पक्ष में सहमति बनती है, तो विचार किया जा सकता है।
तीनों हिस्से मिलकर यूके पर बनाएंगे दबाव
ब्रिटेन की केंद्र सरकार यूके को एकजुट रखना चाहती है। वहीं स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड में ज्यादा अधिकार और मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की मांग उठ रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
