हिमाचल की राजनीति को बड़ा आघात, मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन

By: Sep 29th, 2026 11:03 am

गगल। हिमाचल की राजनीति को बड़ा आघात लगा है। पूर्व पर्यटन मंत्री एवं दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के चलते मेजय मनकोटिया ने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मेजर मनकोटिया हिमाचल के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं। वह पांच बार के विधायक और दो बार मंत्री रहे। उन्होंने कांगड़ा में अपने पैृतक गांव त्यारा में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। वह कांग्रेस और भाजपा नेता रहे हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और भाजपा में शामिल हुए थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के धुर विरोधी माने जाते थे। मई 2007 को मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने एक सीडी जारी की थी, जिसने हिमाचल की सियासत में भूचाल ला दिया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App