Video News: चंबी के बाद अब रियूंद पुल पर भी जल्द दौड़ेंगी गाडिय़ां, जानें कब होगा चालू
Sep 5th, 2026 12:29 pm
पंकज ओबरॉय—कांगड़ा
मंडी-पठानकोट फोरलेन पर चंबी में बना पुल चालू हो गया है, जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। इसी के साथ अब कछियारी-रानीताल फोरलेन पर रियूंद खड्ड पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। इन दिनों पुल का काम दिन-रात तेजी से चल रहा है। पुल को जल्द यातायात के लिए बहाल करने के लिए दोनों ओर अप्रोच मार्ग तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
