मनोज बाजपेयी के गांधी लुक ने खींचा ध्यान

By: Sep 6th, 2026 11:40 am

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें मनोज बाजपेयी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। आजादी के दौर के इतिहास से जुड़ी इस फिल्म की कहानी 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बतायी जा रही है। फिल्म में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।

सामने आए फर्स्ट लुक में मनोज बाजपेयी को पहचानना भी मुश्किल नजर आ रहा है। उन्होंने गांधीजी के हुलिए के साथ-साथ उनकी बॉडी लैंग्वेज को भी आत्मसात करने की कोशिश की है। उनके इस रूप ने सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा तेज कर दी है। फिल्म के निर्माण से हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज नाम जुड़े हैं। सुधीर मिश्रा ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘धारावी’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, अनुभव सिन्हा ने ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अभिनेता सौरभ शुक्ला भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को सुधीर मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं, जबकि अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले इसका निर्माण कर रहे हैं। एनएच स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App