पाक में दिन-दहाड़े मंत्री का अपहरण, खैबर पख्तूनख्वा में हडक़ंप; एके-47 के साथ आए नकाबपोश ने किए अगवा

By: Sep 23rd, 2026 12:06 am

खैबर पख्तूनख्वा में हडक़ंप; एके-47 के साथ आए नकाबपोश ने किए अगवा, पीटीआई नेता पर भी फायरिंग, समर्थकों का फूटा गुस्सा

एजेंसियां — इस्लामाबाद

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दिनदहाड़े एक मंत्री के अपहरण से हडक़ंप मच गया है। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में पीटीआई के प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को एके 47 के साथ आए नकाबपोशों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मोटरवे पर उनकी गाड़ी को रोका और पहले उसके टायरों पर गोली चलाई। इसके बाद बंदूकधारी मंत्री को अपने साथ लेकर चले गए। रिपोट्र्स के मुताबिक, हमलावरों के पास हथियार थे और उन्होंने नकाब पहन रखा था। सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो में कुछ नकाबपोश लोग मुख्य सडक़ पर रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री की गाड़ी को रोकने के लिए सीधे टायरों पर गोलियां चलाई गईं।

अभी तक यह साफ नहीं है कि फजल शकूर खान को किस संगठन या ग्रुप के लोगों ने अगवा किया और इसके पीछे उनकी क्या मांग या वजह है। मंत्री फजल शकूर खान के अपहरण के अलावा पीटीआई के नेता और प्रांतीय विधायक शकील अहमद पर भी फायरिंग कर उन्हें भी अगवा करने की कोशिश की खबर सामने आई है। बताया गया कि मलाकंद में शकील अहमद को निशाना बनाने की कथित कोशिश के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया। मलाकंद में बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने बट खैला बाईपास को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और नारेबाजी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App