भरली-आंजभौज में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, दीप चंद तोमर बने अध्यक्ष

By: Sep 13th, 2026 12:52 am

कार्यालय संवाददाता -पांवटा साहिब
राजकीय महाविद्यालय भरली-आंजभौज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या एवं पीटीए की मुख्य संरक्षक डा. रितु पंत की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में दीप चंद तोमर को प्रधान, बलवीर सिंह चौहान को उप-प्रधान, प्रो. टीएस चौहान को सचिव, भरत सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, काहन सिंह और नमित कपूर को अंकेक्षक तथा डा. केआर तोमर को प्रेस सचिव का दायित्त्व सौंपा गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App