बच्चों का खाता खुलवाओ, सस्ता लोन पाओ
राज्य सहकारी बैंक लौहट ने जागरूक किए लोग, दलोटे में सजा वित्तीय जागरूकता शिविर
निजी संवाददाता-भराड़ी
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा लौहट के सौजन्य व नाबार्ड के सहयोग से आज ग्राम पंचायत भराड़ी गांव दलोटे में एक दिवसीय वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा लौहट के प्रबंधक दीपक राज ने उपस्थित लोगों को बैंक द्वारा वर्तमान में प्रचलित सभी प्रकार की बचत व ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दीस उन्होंने बताया कि बैंक ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सशक्त महिला ऋण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कोई भी महिला, जिसका बचत खाता सहकारी बैंक में हो वह बैंक से अपना कोई भी कार्य शुरू करने के लिए लोन ले सकती है।
इसके इलावा सपनों का संचय योजना के बारे में बताया कि 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे का खाता हमारे बैंक में खोलकर इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना में बच्चे के जन्मदिन पर उसके जमा खाते की राशि स्वत: बन जाएगी। और यह क्रम हर साल चलता रहेगा। जब बच्चे को अपनी उच्च शिक्षा या किसी कारोबार करने के लिए लोन की जरूरत होगी, तो उसे कुल जमा का पांच गुना लोन आसान शर्तों पर मिल जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत भराड़ी अंजना कुमारी, उपप्रधान हेम राज ठाकुर, ख्याली राम शर्मा, राज कुमार शर्मा, धर्म पाल, संत राम, प्रीतम सिंह, बृज लाल मौजूद रहे। अन्य भी मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
