बदहाल सडक़ को लेकर भडक़ा आक्रोश

By: Sep 19th, 2026 12:50 am

स्थानीय लोगों ने अल्ट्राटेक हेड का काफिला रोका, आंदोलन की दी चेतावनी
स्टाफ रिपोर्टर-जुखाला
जुखाला-जब्बल पुल से रानीकोटला होकर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी तक जाने वाली सडक़ की खस्ताहाल स्थिति को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के हेड एसके गुप्ता तथा भानु प्रताप सिंह के अचानक क्षेत्र में पहुंचने पर टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के पदाधिकारियों, जुखाला पंचायत की उपप्रधान रूपा शर्मा तथा स्थानीय लोगों पवन ठाकुर, संजीव ठाकुर, मुस्कान शर्मा, जगदीश शर्मा, अरुण शर्मा, वीरू ठाकुर, कमलेश शर्मा, सुनील कुमार, आयुष शर्मा, प्रेम सिंह, नीरज ठाकुर और संजय कटवाल ने उनके वाहनों के काफिले को सडक़ पर ही रोक दिया। स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष सडक़ की जर्जर हालत, जगह-जगह पड़े गड्ढों और आवागमन में आ रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सडक़ की स्थिति लगातार खराब हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ-साथ आवागमन और सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App