भारत से पिटा पाकिस्तान, दुबई में महिला एशिया कप में सात विकेट से रौंदा

By: Sep 5th, 2026 10:22 pm

एजेंसियां— दुबई

भारतीय महिला टीम ने टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। उसने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में तीन विकेट पर चेज कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार को पाकिस्तान की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। टॉस के समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की दो बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सकी। पाक के लिए सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App