मांगें पूरी न होने तक पीछे नहीं हटेगा प्राथमिक शिक्षक संघ, विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा संघर्ष

By: Sep 4th, 2026 10:02 pm

क्रमिक अनशन 42वें दिन में जारी, विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा संघर्ष

कार्यालय संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर चल रहा क्रमिक अनशन अब 42वें दिन में प्रवेश कर गया है। श्री कृष्ण जनमष्टमी के दिन शुक्रवार को भी यह अनशन अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहा। इस दौरान जिला मंडी के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक करसोग के पदाधिकारियों ने क्रमिक अनशन में हिस्सा लिया।

शिक्षकों का यह आंदोलन गांधीवादी तरीके से चलाया जा रहा है और जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। संघ ने कहा कि अब पांच सितंबर की समयसीमा नजदीक है। सरकार यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है और स्कूल कॉम्लेक्स सिस्टम की नोटिफिकेशन को वापस नहीं लेती है तो यह आंदोलन विधानसभा चुनाव 2027 तक लगातार जारी रहेगा।

राहत मांगी

शिक्षकों ने सरकार से आग्रह किया है कि टकराव की स्थिति पैदा होने से पहले उनकी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों और मांगों की पूर्ति के लिए संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App