सम्मान और समान अधिकारों के लिए प्रदर्शन

By: Sep 2nd, 2026 12:01 am

ऊना में महिला कांगे्रस ने निकानी रैली ,नारी शक्ति को हर क्षेत्र में अवसर देने की जरूरत

नगर संवाददाता-ऊना
महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने ऊना में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली की अगवाई जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने की। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर नारेबाजी की।

रैली में कार्यकर्ताओं ने ‘नारी को समान अधिकार दो’, ‘नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदोस्तान’, ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘महिला विरोधी भाजपा’ जैसे नारे लगाए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कई क्षेत्रों में महिलाओं को अभी भी समान अधिकार और उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। योगदान को देखते हुए उन्हें हर क्षेत्र में समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App